फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Block-level sports competition launched

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Sat, 28 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 28 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Block-level sports competition launched

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से यहां राजीव गांधी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने किया। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ ही खेलों पर खास ध्यान देने को कहा। उद्घाटन के मौके पर हुई 800 मीटर की दौड़ में हिमांशु, कविता ने पहला स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में ब्लॉक प्रमुख खेतवाल ने कहा खेलों का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को प्रमुख स्थान मिल रहा है। खेलों से जहां अच्छा स्वास्थ्य बनता है वहीं बुद्धि का भी विकास होता है। जिला युवा कल्याण अधिकारी एसपी आर्या ने खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन खेल भावना के अनुुसार करने को कहा।
विज्ञापन


800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में हिमांशु टाकुली, भूपेश आर्य, गौरव आर्य क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान बालिका वर्ग में कविता परिहार, रिया बिष्ट, कविता बिष्ट क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान जबकि इसी दौड़ के महिला ओपन में कविता, सोनी, नीता आर्या क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। यहां जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, बीडीओ संगीता आर्या, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed