चालक को झपकी, ट्रक कलमठ में घुसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर आ रहा एक ट्रक शुक्रवार की रात कलमठ में घुस गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। शुक्रवार रात चालक गणेश सिंह ट्रक संख्या यूके 06-सी 0469 को लेकर हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर आ रहा था। कौसानी के समीप चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर कलमठ में घुस गया। हादसे के समय चालक अकेला था। इस हादसे में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई।