{"_id":"5e6fc8218ebc3ea4e5141d9d","slug":"blackout-in-bijorijhal-bageshwar-news-hld3774726178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामसभा बिजोरीजाल में आठ दिन से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामसभा बिजोरीजाल में आठ दिन से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के ग्रामसभा बिजोरीजाल में आठ मार्च से बिजली आपूर्ति ठप है। इस कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बिजली बहाली की मांग की।
बिजोरीजाल के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। बताया कि बिजोरीजाल के तोक रदगाड़ा, तैलीखेत, रदगाधार, आगरकोट में आठ मार्च से बिजली नहीं है। बिजली दफ्तर में शिकायत के बावजूद आपूर्ति सुचारु नहीं की गई है। कहा कि बिजली न होने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी दुष्प्रभावित हो रही है। गांव के लोगों को रात में बाहर निकलने पर तेंदुए का डर सता रहा है। बिजली न होने से इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति जल्द सुचारु कर समस्या सुलझाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने यूपीसीएल के खिलाफ नारेबाजी भी की। ज्ञापन में हयात सिंह कोरंगा, पूजा कोरंगा, नीमा कोरंगा, प्रताप राम, खीम सिंह मेहता, खड़क सिंह मटवाल, रेनू कोरंगा, सरस्वती कोरंगा, विजय सिंह कोरंगा, भावना कोरंगा, लक्ष्मण राम, प्रताप सिंह कोरंगा, महेश राम, भूपाल राम आदि के हस्ताक्षर थे।
बिजोरीजाल में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। ठेकेदार को नोटिस भेजकर मंगलवार तक ट्रांसफार्मर बदलने को कहा गया है। ट्रांसफार्मर न बदलने पर संबंधित ठेकेदार का नाम काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
- भाष्कर पांडे, ईई, ऊर्जा निगम बागेश्वर।