फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Black Will be Observed By BJP on 25 June

25 जून को मंडलस्तर तक काला दिवस मनाएगी भाजपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Black Will be Observed By BJP on 25 June
बागेश्वर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि का स्वागत करते विधायक गढ़िया। संव - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आपातकाल की वर्षगांठ 25 जून को भाजपा मंडल (ब्लॉक) स्तर तक काला दिवस मनाएगी। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला ने किया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि देश में आपात काल लागू होने की तिथि 25 जून को प्रदेशभर में मंडलस्तर पर काला दिवस मनाया जाएगा। 21 जून को विश्व योग दिवस पर कार्यकर्ता योगाभ्यास करेंगे। 20 जून से 30 जून तक मंडलस्तर पर कार्यसमिति की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। 23 जून से छह जुलाई तक श्यामा प्रसाद स्मृति दिवस के तहत बूथ स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। छह जुलाई को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश मंत्री बलवीर सिंह घुनियाल ने कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता, जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार, सुरेश कांडपाल के संचालन में हुई बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने पढ़ा। मुख्य अतिथि और कार्यक्रम प्रभारी को सम्मानित किया गया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ओली, महेश खेतवाल, रघुवीर दफौटी, राजेंद्र पूना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed