फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJYM district president Srgrmian uptake of election

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मियां तेज

Sun, 07 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 07 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि अभी घोषित तो नहीं हुई है, लेकिन इस पद को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित दावेदारों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी है। फिलहाल सात दावेदारों के नाम चर्चाओं में हैं। संभावित दावेदारों ने गुपचुप तरीके से अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व किसी सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता को सौंपा जाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की आम सहमति बनाने के प्रयास होंगे। बात न बनने पर संभावित दावेदारों के नाम का पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


 प्रदेश नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से विचार करके किसी एक के नाम पर अपनी मोहर लगाएगा। इस पद के लिए मनीष पांडे, संजय परिहार, मनोज ओली, मुन्ना कपकोटी, आदर्श कठायत, धीरेंद्र परिहार, मटेला के बीडीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मनीष पांडे भाजयुमो के जिला महामंत्री हैं। वह मोर्चे को सशक्त बनाने में पूरी ताकत लगाते आए हैं। दूसरे दावेदार संजय परिहार मोर्चे के प्रदेश सदस्य हैं। मोर्चे की मजबूती के लिए शुरू से काम करते रहे हैं। तीसरे दावेदार मनोज ओली एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

एबीवीपी को मजबूत बनाने में उनका बड़ा योगदान बताया जाता है। चौथे दावेदार मुन्ना कपकोटी पूर्व में मोर्चे के कपकोट ब्लॉक के अध्यक्ष रह चुके हैं। मोर्चे की मजबूती के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। उन्हें पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का करीबी बताया जाता है।

अन्य दावेदारों को भी मोर्चे की मजबूती के लिए किसी से पीछे नहीं बताया जा रहा है। अध्यक्ष पद पर चयन कब तक होगा इसकी तिथि अभी घोषित नहीं हुई है अलबत्ता सभी दावेदारों ने अपने स्तर से प्रयास तेज कर दिए हैं। दावेदार मोर्चे के कार्यकर्ताओं से अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं।


 वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी संपर्क कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट ने कहा कि मोर्चे के जिलाध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से ही होगा। दावेदारी करना कार्यकर्ता का हक है। सबने मिलकर पार्टी को सशक्त बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed