फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP Protest Over Punjab Government

बागेश्वर और कपकोट में भाजपा ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP Protest Over Punjab Government
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर पंजाब सरकार का पुतला जलाते भाजपाई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपाइयों में गहरी नाराजगी है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय अल्मोड़ा और बागेश्वर में पंजाब सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के चौघानपाटा में पंजाब सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। आरोप लगाया कि पंजाब सरकार द्वारा साजिश के तहत मोदी की रैली को विफल किया गया तथा रैली में जा रहे लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को जगह- जगह पंजाब सरकार के निर्देश पर रोका गया। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने घटना की निंदा करते हुए कहा गया कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल का अपमान कर देश के गरिमा को ठेस पहुंचाई है। वहां पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अरविंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, महिपाल बिष्ट, मनोज जोशी, अमित शाह मोनू आदि थे। वहीं, बागेश्वर नगर के एसबीआई तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। वहां पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, दीपा आर्या, रवि करायत, प्रकाश साह, कैलाश जोशी, रमेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

इधर, कपकोट में भी भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का पुतला जलाया। वहां पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, गणेश सुरकाली, चंपा देवी, गणेश मर्तोलिया, सुंदर देव, नरेंद्र गड़िया, राजू दानू, शेर सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत में फूंका पंजाब के सीएम का पुतला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर अवरोध लगाने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए थे। वहां पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत, धन सिंह रावत, टीडी शर्मा, निर्मला शर्मा, जीवंती देवी, हेमंत अधिकारी, पावस जोशी, साहिल बेलवाल, गोपाल उप्रेती, संदीप खुल्बे आदि थे। उधर, मजखाली में भी पुतला दहन किया गया। वहां पर जिला महामंत्री महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष विशन कनवाल, देवेंद्र नयाल, खड़क सिंह नेगी, भूपाल रावत, दीपक साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed