फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   bjp meeting in bageshwar

भाजपा का विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

Sat, 25 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 25 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bjp meeting in bageshwar
बागेश्वर में भाजपा का सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। पूर्व मंत्री और डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कांग्रेस को महाभ्रष्ट बताया। पार्टी के विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बूथ लेवल सम्मेलन कहा कि राज्य का विकास रुक गया है। सरकार शराब, भू, खनन माफिया की गिरफ्त में है। प्रशिक्षित बेरोजगार, किसान, गरीब सब परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। 

विज्ञापन


उत्सव बैंकट हॉल में विधायक चंदन राम दास ने कहा कि प्रदेश सरकार की घोर उपेक्षा के बावजूद उन्होंने कई विकास कार्य करवाए हैं। पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 की सफलता के टिप्स दिए।
विज्ञापन


उत्तराखंड सहकारी बैंक, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि संजय साह जगाती के पार्टी में शामिल होने पर अतिथियों ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट ने अध्यक्षता, जिला महामंत्री मथुरा प्रसाद, राजू उपाध्याय ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पूर्व दर्जाधारी मंत्री हीरा धपोला, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, रवि करायत, महेश खेतवाल, प्रकाश साह, रघुवीर दफौटी, गोविंद साह, प्रकाश जोशी, गोविंद टंगड़िया, खड़क टंगड़िया, हरीश सोनी, दीप चंद्र जोशी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, मनीष पांडे, मनोज ओली, ख्याली दत्त जोशी, धीरेंद्र परिहार, बालम बिष्ट, कैप्टन जेबी सिंह दोसाद, हयात सिंह मेहता, मंगल राणा, दीपा आर्या, जीवंती कांडपाल, नीमा धपोला, गोदावरी देवी आदि थे।

कपकोट (बागेश्वर)। भाजपा का कपकोट विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 25 जून को होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि सम्मेलन सुबह 11 बजे से विवेेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट में होगा।


सम्मेलन के मुख्य वक्ता बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, डीडीहाट के विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल होंगेे। वहां ज्येष्ठ ब्लॉक उपप्रमुख हरीश शाही, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, भाजयुमो के ब्लॉक अध्यक्ष राजू दानू, महामंत्री गणेश मर्तोलिया, मोर्चे के नगर अध्यक्ष तनुज तिरुवा, लक्ष्मण ऐठानी आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed