फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP lives only in election mode: Bhullar

भाजपा सिर्फ इलेक्शन मोड में ही रहती है : भुल्लर

Tue, 14 Mar 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 14 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP lives only in election mode: Bhullar
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर (मध्य में)। संवाद
बागेश्वर। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने भर्ती घोटाले, नकल विरोधी कानून समेत कई मुद्दों पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा हमेशा इलेक्शन मोड में रहती है। भाजपा को जनहित के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस सबको जोड़ने का काम करती है। प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचे भुल्लर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता में भुल्लर ने कहा कि कांग्रेस के साथ युवा भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार जब तक भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच नहीं कराती है तब तक यूथ कांग्रेस सीएम के कार्यक्रमों में जाकर उन्हें काले झंडे दिखाएगी।
विज्ञापन

सरकार नकल विरोधी कानून का ढिंढोरा पीट रही है। कानून में ऐसा प्रावधान किया गया है कि कोई शिकायत तक नहीं कर सकता। उत्तरकाशी में युवाओं ने आवाज उठाई तो उन्हें जेल में डाल दिया। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। खनन को कमाई का जरिया बना दिया है। यूथ कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरेगी। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल परिहार, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कवि जोशी, भीम कुमार, राजेंद्र राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed