फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP 700 in Khatiganv honor veterans and heroines

भाजपा ने खातीगांव में किया 700 पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान

Sun, 20 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP 700 in Khatiganv honor veterans and heroines
कांडा के खातीगांव में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते श्याम जाजू।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 कांडा तहसील के खाती गांव में भाजपा द्वारा आयोजित सम्मान रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी। इस रैली में 700 पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया जबकि सात हजार बीपीएल परिवारों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि कमस्यार घाटी में मोबाइल टावर लगाने के साथ ही एक राष्ट्रीयकृत बैंक और कृषि विद्यालय खोलने को लेकर केंद्र सरकार से बातचीत की जाएगी। 


 खातीगांव में आयोजित समारोह में पहुंचे श्याम जाजू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय की अगुवाई में फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि कमस्यार घाटी के विकास के लिए भाजपा विशेष रूप से प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, बैंक, संचार की सुविधा यहां के लोगों को मुहय्या कराने के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता व समारोह के आयोजक भूपेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हमेशा सम्मान किया है।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा गरीब जनता की अनदेखी नहीं कर सकती है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल के कार्यकाल में क्षेत्र का कहीं विकास नहीं हुआ है। जनता मूलभूत जरूरतों के लिए जूझ रही है। इस मौके पर पूरी कमस्यार घाटी से पहुंचे सात सौ पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का मंच पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा दूर दराज गांवों से आए पांच हजार बीपीएल परिवारों को कंबल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में गोरांग रघुजी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, हीरा धपोला, जिला महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, संयोजक शेखर रावत, संरक्षक कृपाल सिंह, प्रशांत नगरकोटी, दयाल ऐठानी, दीपा आर्या, कृपाल रावत, नवीन रावल सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम जोशी ने यूकेडी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कमलजीत नारायणदास, निर्मत पंत सहित कांडा कमस्यार के 35 ग्राम प्रधानों सहित 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 



खातीगांव में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भूपेेश उपाध्याय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया तो कार्यक्रम में मौजूद रहे लेकिन पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल समारोह में नजर नहीं आए। उनका इस समारोह से दूरी बनाना चर्चा का विषय बना रहा। 
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed