{"_id":"5f1432418ebc3e636b75c8ee","slug":"bike-falls-into-a-ditch-three-injured-bageshwar-news-hld390226051","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खाई में गिरी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक खाई में गिरी, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गरुड़ के सिमखेत के पास बाइक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो को गंभीर चोट आई हैं। इनमें से एक घायल को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने अवगत कराया है कि रविवार सुबह करीब 8 बजे एक बाइक से तीन लोग रीठावमन गांव से गरुड़ बाजार की तरफ आ रहे थे। ग्राम सिमखेत के समीप बाइक असंतुलित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। बाइक सवार गणेश सिंह (21) पुत्र दरवान सिंह निवासी रीठावमन के सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। देवेंद्र सिंह (21) पुत्र माधो सिंह निवासी रीठावमन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीसरे घायल प्रकाश सिंह ( 23) पुत्र भगवत सिंह निवासी रीठावमन को हल्की चोटें आई हैं। उसका बैजनाथ अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती देवेंद्र सिंह के हाथ और पैर में फ्रैक्चर है।