फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bijoria had eight days off from school

आठ दिन से बंद मिली बिजोरिया पाठशाला

Thu, 26 May 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 26 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bijoria had eight days off from school
स्कूल - फोटो : amar ujala

विज्ञापन


कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण खुलदौड़ी, बल्दौड़ी के कौलांग गांव के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्हें राजकीय प्राइमरी स्कूल बिजोरिया बंद मिला। मालूम करने पर पता चला कि यहां तैनात शिक्षक गत शुक्रवार से ही विद्यालय में ताला जड़कर नदारद हैं।
पाठशाला में पंजीकृत दो बच्चों को आंगनबाड़ी की कार्यकत्री खुुले आसमान के नीचे पढ़ा रही थीं। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि प्रधानाध्यापक भोजनमाता को एमडीएम के लिए सामग्री तक नहीं देता। भोजनमाता बच्चों के लिए भोजन अपने घर से बनाकर लाती है।
विज्ञापन

विधायक ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने सीईओ और डीईओ (बेसिक) को शिक्षक का तुरंत वेतन रोकने और उसका स्पष्टीकरण लेकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वह विधायक बनने के पहली बार यहां पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक फर्स्वाण भ्रमण के दौरान अचानक राजकीय प्राइमरी स्कूल बिजोरिया पहुंचे। उन्हें वहां पाठशाला में ताला लगा मिला। आंगनबाड़ी की कार्यकत्री नंदी देवी खुले आसमान के नीचे आंगनबाड़ी के एक और पाठशाला के दो बच्चों को पढ़ा रही थी। उन्होंने ग्रामीणों से पाठशाला के बंद रहने का कारण पूछा तो बताया कि यहां तैनात शिक्षक जय प्रकाश गत शुक्रवार को पाठशाला में ताला लगाकर चले गए थे। तब से नहीं लौटे हैं।
ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि वह भोजनमाता को एमडीएम की सामग्री भी नहीं देते भोजनमाता को बच्चों का भोजन अपने ही घर से बनाकर लाना पड़ता है। बताया कि पाठशाला गर्मी के मौसम में नौ बजे खुलती है और एक बजे ही बंद हो जाती है। शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षक की अनियमितता के कारण पाठशाला में बच्चों की संख्या घटते जा रही है। विधायक ने सीईओ और डीईओ (बेसिक) को मामले को गंभीरता से शिक्षक का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने और सभी शिकायतों की बारीकी से जांच करके आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। 
विधायक ने गांव में चार दिन से बिजली न होने और नलों में पानी नहीं आने पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों से समस्याओं का तत्काल समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि राज्य सेक्टर से मंजूर 15 किमी लंबी कुरौली बैंड से कौलाग बिजोरिया तक सड़क के एलाइनमेंट के विवाद का मामला डीएम स्तर पर लंबित है विवाद सुलझते ही निर्माण की प्रारंभिक कार्रवाई शुरू होगी। भ्रमण के दौरान उनके साथ राजस्व उप निरीक्षक संजय मुनगली, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी इंद्रा गढ़िया, ग्राम प्रधान बलवंत गढ़िया, केवलानंद जोशी आदि थे।

शिक्षक का वेतन रोककर होगी कार्रवाई : सारस्वत
बागेश्वर। डीईओ (बेसिक) आकाश सारस्वत ने कहा कि विधायक के निर्देश पर प्राइमरी पाठशाला बिजोरिया के शिक्षक का वेतन तत्काल प्रभाव रोका जाएगा। विद्यालय में जितनी भी अनियमितताएं पाई गई हैं उनकी बारीकी से जांच होगी। अनियमितताओं के सही पाए जाने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लापरवाही किसी भी स्तर पर सहन नहीं होगी। 

26 बीजीएस 13पी: ललित फर्स्वाण विधायक कपकोट।
 
शिक्षक का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश
बागेश्वर। सीईओ आरसी आर्य ने कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण को बुधवार को भ्रमण के दौरान प्राइमरी पाठशाला बिजोरिया के बंद मिलने के प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरोपी शिक्षक जयप्रकाश का वेतन तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर लापरवाह शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed