फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bijora of Bagnath temple is being changed after nearly 400 years

करीब 400 साल बाद बदला जा रहा है बागनाथ मंदिर का बिजौरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bijora of Bagnath temple is being changed after nearly 400 years
बागेश्वर। ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर के सुंदरीकरण कार्य के तहत करीब 400 साल बाद मंदिर का बिजौरा (छत पर लकड़ी का कवर) बदलने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को मंदिर के शीर्ष में बिजौरा लगाने का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर में वर्ष 1602 बने बिजोरा को बदलने के कार्य की शुरुआत बागनाथ मंदिर प्रबंध समिति के संरक्षक रतन सिंह रावल ने पूजा, अर्चना के साथ की।
विज्ञापन

नए बिजौरा में देवदार की लकड़ियों की छत लगाई जा रही है। इसके लिए देहरादून के चकराता से कारीगर पहुंचे हुए हैं। शासन ने बागनाथ मंदिर समेत मंदिर परिसर में बने तमाम मंदिरों का बिजौरा बदलने के साथ ही मंदिर परिसर में पुरातत्व विभाग का संग्रहालय बनाने, बागनाथ, कालभैरव मंदिर में धर्मशालाओं के नवनिर्माण के साथ ही तमाम कार्यों के लिए 1.30 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त की है। इस रकम से मंदिर समूहों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग मंदिर के सुंदरीकरण नवनिर्माण का कार्य करा रहा है। फरवरी 2021 तक निर्माण कार्य पूरे करने का लक्ष्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed