फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   bhauryal angry on late work

सड़क निर्माण में लेटलतीफी से भौर्याल खफा

Wed, 11 Oct 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Wed, 11 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
bhauryal angry on late work
धरमघर-माजखेत सड़क में सोलिंग की जांच करते विधायक भौर्याल - फोटो : अमर उजाला
विधायक बलवंत भौर्याल ने महरगाड़ घाटी के चुचेर, ठेली और द्वारी आदि गांवों का पैदल भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने गत 14 साल से 9.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 18.30 किमी. लंबी सड़क के निर्माण की धीमी गति पर सख्त नाराजी जताई। पीएमजीएसवाई के ईई को निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को किसी भी हालत में समयवृद्धि नहीं देने को कहा। 
विज्ञापन


विधायक भौर्याल ने धरमघर-माजखेत सड़क में चल रहे सोलिंग कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। कहा कि सड़क का काम लंबे समय से पूरा नहीं होने से जहां ग्रामीणों को यातायात की सुविधा नहीं मिल रही है, वहीं इसका क्षेत्र के विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने ईई को सड़क का निर्माण निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ठेली गांव जाकर प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया और अपनी निधि से बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर देने, रोशनी की व्यवस्था करने की घोषणा की। पेयजल समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। चुचेर गांव के मूलनारायण मंदिर के दर्शन के बाद उन्होंने चौपाल बैठक की। इसमें उन्होंने लोगों को केंद्र की उपलब्धियां और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों से स्वरोजगार की ओर बढ़ने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहां ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश हरड़िया, भगवती प्रसाद पाठक, ग्राम प्रधान मोहन सिंह, सरपंच केदार महर, होशियार सिंह मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed