फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhatkakr development in Uttarakhand Congress pushed trough: Shah

कांग्रेस ने विकास से भटकाकर उत्तराखंड को गर्त में धकेला: शाह

Thu, 09 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 09 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bhatkakr development in Uttarakhand Congress pushed trough: Shah
जनता को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह - फोटो : अमर उजाला
 बागेश्वर में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास से भटका कर उत्तराखंड को भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से पूरी तरह गर्त में धकेल दिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस विधानसभा चुनाव में कमल के निशान के बटन को इस भाव से दबाना कि उनका यह बोट उत्तराखंड का भाग्य और भविष्य बदलने वाला है। 
विज्ञापन



गुरुवार को बागेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंदन दास और कपकोट के प्रत्याशी बलवंत भौर्याल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने बागेश्वर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं, लेकिन कांग्रेस ने राज्य को विकास से भटका दिया। टेलीविजन पर विधायकों की खरीददारी करने वाला पहला मुख्यमंत्री उन्होंने उत्तराखंड में ही देखा। कांग्रेस ने उत्तराखंड का नाम पूरे देश में बदनाम किया है। राज्य में भ्रष्टाचार का पता इसी से चल जाता है कि यहां की जनता के लिए भेजा गया चावल एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर से निकलता है।
विज्ञापन


प्रदेश के पर्यटन को और अधिक गति मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 हजार करोड़ की 900 किमी लंबी ऑल वेदर रोड का भूमि पूजन किया, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने धन्यवाद के दो शब्द तक नहीं कहे। उन्होंने कहा कि यह रोड केवल कंक्रीट, सीमेंट की नहीं बल्कि उत्तराखंड का भाग्य बदलने वाली होगी। इस सड़क के बनने से यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जड़ी-बूटी प्रचुर मात्रा में है। सरकार चाहे तो इससे पहाड़ी राज्य के किसान को समृद्ध बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु कांग्रेस विकास के नाम पर कुछ नहीं कर पाई। प्रदेश में बेरोजगारी, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार ही छाया है। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर डैम के निर्माण के साथ ही पहाड़ को रेल लाइन से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभा में बागेश्वर के साथ ही कपकोट क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed