फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhaskar Will Tour All India

साइकिल से देश भ्रमण पर निकले मेलाडुंगरी गांव के भाष्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bhaskar Will Tour All India
बागेश्वर में साइकिल सवार भास्कर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक दास। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले मेलाडुंगरी गांव निवासी भास्कर भंडारी न्यू स्टार्टअप के आइडिया के साथ साइकिल पर देश भ्रमण पर रवाना हो गए हैं। विधायक चंदन राम दास और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भंडारी भ्रमण के दौरान सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करेंगे।
विज्ञापन

नगर के एसबीआई तिराहे से साइकिल सवार भास्कर पुत्र केदार सिंह भंडारी को रवाना करते हुए विधायक दास ने कहा कि युवक अच्छे मकसद को लेकर साइकिल यात्रा पर निकल रहा है। वह देश के कोनों-कोनों में जाकर उत्तराखंड में स्टार्ट अप को लेकर संभावनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करेगा। उनका यह कदम आगे चलकर राज्य के विकास में मददगार साबित हो सकता है। पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने भंडारी को शुभकामनाएं दी। भास्कर ने कहा कि वे लोगों को न्यू स्टार्टअप के बारे में जानकारी देंगे। वहां पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, मुकेश कोरंगा, भूपेंद्र कोरंगा, बबलू कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed