{"_id":"586a99804f1c1b1c7e158702","slug":"bhandara-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल भंडारे के साथ अलखनाथ की पूजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल भंडारे के साथ अलखनाथ की पूजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में भंडारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। सोमवार ग्राम पंचायत कपकोट के काफलगैर दूणी में तिरुवा परिवारों की खुदा (अलखनाथ भगवान) की पूजा, भंडारे के साथ संपन्न हो गई है। भंडारे में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार की शाम पय्यां को निमंत्रण देने के मौके पर यहां जोर का मेला लगा। देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों को वरदान दिए। विपरीत मौसम के बाद भी मेलार्थी पारंपरिक गीतों की धुन पर देर रात तक जमकर थिरके।
विज्ञापन
काफलगैर दूणी में 12 बरस बाद होने वाली खुदा (अलखनाथ) भगवान की पूजा में लोगों की भीड़ उमड़ गई। रविवार के अपराह्न पय्यां को निमंत्रण दिया गया। मंदिर से पय्यां के पेड़ तक बाजे-गाजे के साथ भव्य यात्रा निकली। इसमें श्रद्धालु जमकर थिरक रहे थे। अलखनाथ, गोलू, गोसांई देवता, भगवती, दुर्गा माता के डंगरियों ने अवतरित होकर पय्यां के पेड़ की पूजा की। उन्होंने पेड़ पर चढ़कर टहनियां तोड़ी।
विज्ञापन
इसके बाद वह टहनियों को कपड़े से ढककर मूसलाधार बारिश के बीच पूजास्थल तक लाए। रात में ढोल नगाड़ों के साथ चार महाआरतियां हुईं। श्रद्धालु अलखनाथ समेत अन्य देवताओं के जयकारा के साथ बुखौरों, झांझर, शंख, घड़ियाल की थाप पर थिरक रहे थे। मेलार्थी रातभर पारंपरिक चांचरियों के गीतों में काफली तू पाकलि कब... साई सनगाड़ कौतिक..., रह टाकि तान शेरू..., शिखर डाना घाम लागि रो छोड़ि दे भीना मेरि धपेली... गीत में जमकर थिरके।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने अलखनाथ भगवान से क्षेत्र की सुख शांति की याचना की। मोहन राम तिरुवा, पुष्कर तिरुवा, रमेश तिरुवा, पूर्व प्रधान गीता तिरुवा, पूर्व बीडीसी सदस्य इंद्रा तिरुवा, वीर राम, तिल राम, चंचल, प्रेम, मनोज तिरुवा ने आभार जताया। वहां ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, उक्रांद नेता राम सिंह ऐठानी, भाजपा ग्राम इकाई के अध्यक्ष नारायण कपकोटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश कपकोटी, पूर्व नगर अध्यक्ष तनुज तिरुवा, पूर्व बीडीसी सदस्य चंद्र सिंह कपकोटी आदि थे।