फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bgr will also facilitate traffic

बघर को भी मिलेगी यातायात की सुविधा

Mon, 31 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर। Updated Mon, 31 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
मल्ला दानपुर में बघर क्षेत्र के लोगों का सड़क का सपना लंबे समय के बाद पूरा होने वाला है। रक्षाबंधन के मौके पर क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में इस बहुप्रतीक्षित सड़क का काम शुरू हुआ। इसके लिए पहले आम चुनाव का बहिष्कार तक हुआ था।
विज्ञापन


बघर, दोबाड़, ढोक्टीगांव, फोर्ती आदि गांवों के लोग दस किमी तक पैदल चलकर शरण स्थित मोटर मार्ग पर पहुंचते हैं। कई बार मांग करने के बावजूद इस इलाके के लिए सड़क नहीं बन सकी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विधानसभा के पिछले चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया था, जिससे यहां के बूथों पर दलों के खास समर्थकों के अलावा अन्य लोगों ने मतदान नहीं किया। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन अधिनियम के मामलों को निपटाने में समय लगने के कारण कई साल बाद अब इस सड़क के बनने का रास्ता साफ हो सका। रक्षाबंधन के मौके पर इसका काम शुरू हुआ।

जिस पर लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, सदस्य भगत डसीला आदि का आभार जताया।


वहां कांग्रेस के प्रांतीय संगठन सचिव नरेंद्र बघरी, किशन दानू, भूपेंद्र सिंह, प्रताप दानू, जमन सिंह दानू, इंद्र सिंह बघरी, कल्याण सिंह बिष्ट, गुलाब राम, महेश सिंह बघरी, केदार सिंह बघरी, रणजीत सिंह बघरी, चंद्र प्रकाश आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed