फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Beneficiaries should get benefits of schemes in every situation: Lilavati

हर हाल में पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ : लीलावती

Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries should get benefits of schemes in every situation: Lilavati
बागेश्वर के विकास भवन सभागार में ​अ​धिकारियों की बैठक लेतीं अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष लीलाव
बागेश्वर। अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा ने विकास भवन सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक लेते हुए पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में जनजाति गांवों में हुए विकास कार्यों की सूची उपलब्ध कराने और जांच प्रकरण वाले मामलों की रिपोर्ट समय से शासन को भेजने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष राणा ने कहा कि आयोग निरंतर मामलों पर सुनवाई कर रहा है। आयोग के समक्ष किसी भी अधिकारी के खिलाफ शिकायत नहीं आनी चाहिए। यदि किसी अधिकारी की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभाग से योजना प्रस्तावित करते समय अनुसूचित जनजाति के लोगों के हितों का विशेष ध्यान रखने, उद्योग विभाग के माध्यम से दन, कालीन आदि बुनकरों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने को कहा। बैठक के दौरान जनजाति लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन


सीडीओ आरसी तिवारी ने बताया कि प्रस्तावित योजनाओं में अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के लिए विशेष ध्यान देते हुए योजनाएं बनाई जाएंगी। बैठक में अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह राणा, डीडीओ संगीता आर्या, डिप्टी सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीओ एसएस राणा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed