फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   be alert during counting

मतगणना के दौरान चौकसी बरतें पुलिसकर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
be alert during counting
गरुड़ में पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षाबलों की ब्रीफिंग करते अधिकारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। पुलिस प्रशासन ने भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत रविवार को डिग्री कॉलेज परिसर में मतगणना केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग हुई।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी और एसडीएम राकेश कुमार तिवाड़ी, महेश चंद्र जोशी नेसभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने को कहा। किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई कर मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि मतगणना स्थल पर अनावश्यक भीड़ न रहे। इसी कारण उम्मीदवार या उनके अभिकर्ताओं को फोटोयुक्त प्रवेश पत्र दिये गये हैं। इनको दिखाने पर ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं सीओ संगीता ने कपकोट और प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या ने गरुड़ ब्लॉक के मतगणना ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी बताई। इस दौरान आरओनरेश कुमार, कोतवाल तिलक राम वर्मा, एसओजी प्रभारी पंकज जोशी, प्रभारी एफएसएसओ महेश चंद्र, चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारी चंचल सिंह, एसआई भगवत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed