{"_id":"60241f188ebc3ee9631f1de2","slug":"bdc-members-kept-water-and-electricity-problems-in-the-meeting-bageshwar-news-hld4143230113","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में पानी और बिजली की समस्याएं रखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में पानी और बिजली की समस्याएं रखीं
विज्ञापन
कपकोट के ब्लॉक सभागार में हुई बीडीसी बैठक में मौजूद क्षेपं सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट विकास खंड सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में गांवों की बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, संचार आदि से जुड़ीं समस्याओं को रखा। बैठक में ग्राम पंचायतों की प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कुछ सदस्यों ने विभागों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात कही। ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने खंड विकास अधिकारी से सभी विभागों को उचित कदम उठाने के लिए कहा।
बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए सबकी योजना सबका विकास को प्रस्तावित किया गया। राज्य वित्त, 15वें वित्त, कोविड-19 सहित अन्य विभागीय समस्याओं और योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने मनरेगा में रोजगार सेवकों के सहयोग न करने, महिला जनप्रतिनिधियों के आवेदनों को विभागों में अहमियत न देने, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किए गए पत्राचार पर विभागीय अधिकारियों के कार्रवाई न करने की बात कही।
इस पर ब्लॉक प्रमुख दानू ने बीडीओ से रोजगार सेवकों को लेकर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेने के लिए कहा। अन्य शिकायतों का भी विभागीय स्तर पर निस्तारण करने के निर्देेश दिए। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, कनिष्ठ प्रमुख कविंद्र गढ़िया, क्षेपं सदस्य अर्जुन भट्ट, विमला आर्या, रुक्मणी देवी, प्रेमा दानू, कुंजर कोरंगा, हीरा बघरी आदि थे।