फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BDC members have the training

बीडीसी मेंबरों को बताए उनके अधिकार, कर्तव्य

Fri, 15 Jul 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Fri, 15 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
BDC members have the training
बीडीसी मेंबरों ने ली ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का तीन दिनी क्षमता और कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। रूरल लिटिगेशन एवं एंटाइटलमेंट्स केंद्र देहरादून के मास्टर ट्रेनरों और ब्लॉक के अधिकारियों ने बीडीसी सदस्यों को पंचायतों के अधिकार, कर्तव्य बताए। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी होगी तो पंचायतों के विकास में और तेजी आएगी। 

विज्ञापन


ब्लॉक सभागार में हुई ट्रेनिंग में बीडीओ गोविंद सिंह बोरा ने कहा कि पंचायत ग्राम विकास की धुरी है। डॉ. अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना ग्राम पंचायतों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। ज्येष्ठ उपप्रमुख जगदीश कुनियाल ने कहा कि प्रशिक्षण पंचायत प्रतिनिधियों के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


कनिष्ठ उपप्रमुख प्रकाश कोहली ने पंचायत प्रतिनिधियों से गांव के विकास के लिए गांव की चौपाल में कार्ययोजना तैयार करने को कहा। मास्टर ट्रेनर प्रतिमा कोहली, दिनेश जोशी ने बीडीसी सदस्यों को पंचायत अभिलेख, ऑडिट, ई-पंचायत, सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अगले चरण में प्रधानों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण में सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, नंदन सिंह सजवाण, चंदू नेगी, दिनेश परिहार, अल्पना लोहुमी, भरत राम, उदे राम, गीता आदि ने विचार रखे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed