फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BDC member, zilla panchayat members will get complete security

बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों को मिलेगी पूरी सुरक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
BDC member, zilla panchayat members will get complete security
बागेश्वर में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तैयारी बैठक लेतीं डीएम रंजना रा - फोटो : BAGESHWAR
बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों को मिलेगी पूरी सुरक्षा
विज्ञापन

डीएम ने सभी अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रंजना राजगुरु की अध्यक्षता हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तैयारी की गई। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि हाईकोर्ट एवं राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड से जारी आदेश के अनुपालन में जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख/उप प्रमुख के पदों का निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को उनकी मांग पर उनकी सुरक्षा दिलाने, निर्वाचन के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, गरुड़ जयवर्धन शर्मा, कांडा योगेंद्र सिंह, अपर परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, बीडीओ कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी, गरुड़ विपिन चंद्र पंत, बागेश्वर आलोक भंडारी थे।
विज्ञापन

जिला, तहसील और ब्लाक स्तरीय शिकायत प्रकोष्ठ का गठन
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया है। जनपद स्तर पर सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, सीओ महेश जोशी, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, बीडीओ आलोक भंडारी, कोतवाल तिलक राम वर्मा, कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार, बीडीओ कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी, एसओ कपकोट खुशवंत सिंह, तहसील गरुड़ के लिए जयवर्धन शर्मा एसडीएम गरुड़, बीडीओ विपिन चंद्र पंत, एसओ बैजनाथ कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष, तहसील कांडा के लिए एसडीएम कांडा योगेंद्र सिंह, एसओ कांडा गोविंद बल्लभ भट्ट को नामित किया गया। इसके लिए डीएम ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ट उप प्रमुख, कनिष्ट उप प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारी दी गयी, जिसमें एडीएम राहुल कुमार गोयल को जिला स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट... इसकी डीसी फोटो नंबर 15पी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed