फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BDC meeting in Bageshwar

राशन कार्ड और गैैस को लेकर किया हंगामा

Sun, 06 Dec 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 06 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
 BDC meeting in Bageshwar

 क्षेत्र पंचायत की बैठक में ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने राशन कार्डों के नहीं बनने और रसोई गैस की चरमराई व्यवस्था को लेकर एक घंटे तक हंगामा किया।

विज्ञापन


 गुस्साए सदस्य सदन से उठकर जाने लगे। विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख की सूझबूझ से बैठक बहिष्कार होने से बच गई। सदस्यों ने गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और अधिकारियों से उनका समाधान प्राथमिकता से करने को कहा।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में बीडीसी की बैठक हुई। प्रमुख ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने ग्रामीणों के राशन कार्ड नहीं बनने और रसोई गैस की आपूर्ति चरमराने की बात करते हुए सदन में शोरशराबा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में पूर्ति विभाग के अधिकारी के मौजूद न रहने पर उनका गुस्सा और भी बढ़ गया और वह सदन छोड़कर बाहर जाने लगे। विधायकों में चंदन राम दास, ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और ब्लाक प्रमुख खेतवाल ने सदस्यों को समझाया इसी के बाद वह अपनी सीट पर बैठे।

एक घंटा देर से डीएसओ सदन में पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी और सीडीओ हिमांशु जोशी ने डीएसओ को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर न्याय पंचायत स्तर पर गल्ला विक्रेताओं और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करके समस्या का समाधान करें।

ग्राम प्रधान गणेश धामी, बसंती देवी, दीपा चंदोला, मोहन सिंह रावत, बीडीसी सदस्य खीम सिंह, लक्ष्मी गढ़िया ने बिजली, पानी और सड़क आदि की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। तुनेड़ा की प्रधान देवकी देवी ने मोहन नगर तुनेड़ा बसेत सड़क का मसला उठाया।

बैठक में कुछ प्रधानों द्वारा मनरेगा के तहत संपन्न कार्यों का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। सदस्य नीमा धपोला ने अपने क्षेत्र की कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बागेश्वर के विधायक दास ने अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता से लेने को कहा।

 कपकोट के विधायक फर्स्वाण ने अधिकारियों को छोटी समस्याओं का तत्काल हल करने के निर्देश दिए।  जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि समस्याओं को लंबित रखने की आदत में सुधार लाने की आवश्यकता है। बैठक का संचालन बीडीओ संगीता आर्या ने किया।

यहां ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख गोपा धपोला, कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, डीडीओ डा. महेश कुमार, सीएमओ डा. जेसी मंडल, डीपीआरओ पूनम पाठक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कठपुड़ियाछीना अलग ब्लाक जन संघर्ष संघर्ष समिति के शिष्टमंडल ने बीडीसी बैठक के दौरान विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, ललित फर्स्वाण कपकोट और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी से मुलाकात की। शिष्टमंडल के आग्रह पर जनप्रतिनिधियों ने अलग ब्लाक की मांग पर अपनी सहमति जताई।


उन्होंने मुख्यमंत्री को सामूहिक पत्र भेजकर जनहित की इस मांग को शीघ्र पूरी करने की मांग की। शिष्टमंडल में समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, सरंक्षक ओम प्रकाश टम्टा, संयोजक देवी दत्त मिश्रा, पूरन अस्वाल, नवीन चंद्र, राकेश नेगी, नाथ लाल टम्टा, गोपाल भट्ट, बसंत लाल टम्टा और नवल किशोर टम्टा आदि शामिल थे।

 समिति के अध्यक्ष रावत ने बताया समिति की 25 दिसंबर के सुबह 11 बजे से कठपुड़ियाछीना में बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed