फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BDC meeting in Bageshwar

छाई रहीं बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की समस्याएं

Fri, 20 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 20 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
BDC meeting in Bageshwar
बागेश्वर में लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की समस्याएं छाई रही। सदस्यों ने मनरेगा के तहत हुए कामों का भुगतान न होने पर शोरशराबा मचाया। प्रधानों ने पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। प्रधानों ने राशन कार्ड ऑनलाइन न होने की परेशानी बताई। बीडीसी सभागार में हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने अफसरों से जनसमस्याएं सुलझाने को कहा। बौड़ी के प्रधान ने बताया कि गांव के राजकीय अस्पताल में दो बजे बाद फार्मेसिस्ट समेत कोई कर्मचारी नहीं रहता है। जिससे चारधाम यात्रा पर जाने वाले बुजुर्ग यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सीएमओ से समस्या सुलझाने को कहा। चौगांवछीना के बीडीसी सदस्य और द्यांगण के प्रधान ने प्राइमरी स्कूूल में शिक्षकों की तैनाती करने को कहा। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा के तहत हुए कार्यों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। इस पर डीडीओ डॉ. महेश कुमार ने बताया कि पिछला बजट कम अवमुक्त होने के कारण यह स्थिति आई। शीघ्र ही भुगतान होगा। ग्राम प्रधान ग्वाड़ ने अंत्योदय राशन कार्ड न बनने, राशन कार्ड के ऑनलाइन न होने की शिकायत की। बौड़ी के प्रधान ने चीड़ के पिरूल से कोयला बनाने की योजना शुरू करने की मांग की। नारायणगूंठ, बौड़ी के प्रधानों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन


ढीले तारों से करंट का खतरा बताया। प्रधानों ने पेयजल व्यवस्था ठीक न होने और गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत की। सीडीओ एसएसएस जंगपांगी ने जल महकमों से कहा कि पेयजल किल्लत वाले स्थानों को चिन्हित करके वहां वैकल्पिक इंतजाम करें। सदस्यों ने कहा कि कुछ सड़कों के निर्माण के कार्यादेश जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल को श्रेष्ठ पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर विधायक चंदन राम दास, ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने उन्हें सम्मानित किया। अतिथियों ने ब्लॉक परिसर में 65.69 लाख रुपये की लागत से बने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा सभागार का लोकार्पण किया। वहां वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, कनिष्ठ उपप्रमुख सुनीता टम्टा, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रधान, बीडीसी सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed