फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BDC Meeting

Bageshwar News: सड़कों की बदहाली, अवैध खनन के मुद्दे उठे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
BDC Meeting
कपकोट के ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में समस्याएं रखते जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पानी, स्वास्थ्य और अवैध खनन आदि समस्याओं को उठाया। कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में क्षेपं सदस्य अर्जुन भट्ट ने पंजीकृत काश्तकारों को पावर वीडर देने, ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह किसान सम्मान निधि नहीं आने की की परेशानी दूर करने की मांग की। किसानों के योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग पर जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि 35 पॉलीहाउस खनन क्षेत्रों में लगने हैं, 100 से अधिक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। जल्द पॉलीहाउस दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सदस्यों ने शामा-लीती-गोगिना मोटर मार्ग में हो रहें डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। धरमघर-माजखेत रिजर्व वन में अवैध खनन की शिकायत की। जिपं सदस्य हरीश ऐठानी ने कार्यदायी संस्थाओं के बाहरी समाचार पत्रों में विज्ञापन निकालकर चहेतों को कार्य देने की शिकायत की। सदस्यों ने पीएचसी पोथिंग तक 500 मीटर सड़क निर्माण की मांग की। ग्राम प्रधानों ने कोविड दौरान सक्रियता से कार्य करने के एवज में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने को कहा। मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने 31 दिसंबर तक फसल बीमा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढ़िया ने सड़कों से संबंधित शिकायतों पर महकमे के अधिकारियों को सड़कों के सुधारीकरण और आपदा कार्यों को प्राथमिकता से करने को कहा। एडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने अधिकारियों से अपने स्तर से समस्याओं का निस्तारण करने को कहा।

ये रहे मौजूद
जिपं सदस्य बसंती देव, सीडीओ संजय कुमार सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, क्षेपं सदस्य चामू देवली, खिला देवी, दीपा देवी, प्रवीण कोरंगा, निर्मला देवी, डीडीओ संगीता, एसडीएम मोनिका, सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, तहसीलदार पूजा शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed