{"_id":"ecf992d72dc9aef90162e186982006c7","slug":"bastie-street-in-the-relay-hunger-strike-for-the-kapkot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए क्रमिक अनशन जारी
अमर उजाला/ब्यूरो/ धरमघर/ बागेश्वर।
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनगाड़-बास्ती सड़क के शेष कार्यों का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। क्रमिक अनशन में नरूली देवी, जसुली देवी, मोहनी देवी, नंदन सिंह और हयात सिंह बैठे। सभा में वक्ताओं ने लोनिवि से सड़क के काम शीघ्र पूरे करने की मांग की।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता हरीश पांगती ने बताया कि सड़क के कार्यों के लिए निविदाएं लगा दी हैं। 21 जून को निविदाएं खुलनी हैं। इसी के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्माण की प्रक्रिया नियमानुसार शुरू की जा रही है। विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि वह सड़क के निरीक्षण के लिए दो बार अपनी गाड़ी से गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणोें के सुझाव और मौके पर मिली कमियाें, अवशेष कार्यों और अन्य प्रस्तावित कार्यों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए लोनिवि को निर्देश दिए हैं। सभा की अध्यक्षता केदार सिंह महर ने और संचालन देवेंद्र सिंह ने किया। वहां ग्राम प्रधान दीपा महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन