फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Based on this, the cards create by CSC

लक्ष्य से कम आधार कार्ड बनने पर डीएम नाराज 

Mon, 30 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 30 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Based on this, the cards create by CSC
सबके आधार कार्ड बनवाएं सीएससी संचालक - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने सोमवार को समाज कल्याण अधिकारी और आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों की बैठक में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालकों द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार आवंटित आंगनबाड़ी केंद्रों में रजिस्टर्ड बच्चों के आधार कार्ड जारी करने की समीक्षा की। लक्ष्य से कम आधार कार्ड बनाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएससी के जिला प्रबंधक को सभी लोगों के आधार कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


डीएम ने सीएससी के जिला प्रबंधक को सेंटरों के संचालकों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट उन्हें भेजने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को फिर से नया रोस्टर तैयार करने और दूरस्थ गांवों के लोगों की सुविधा के अनुसार कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कैंप ऐसे स्थानों पर आयोजित करने को कहा जहां पर आसपास के गांव के लोगों को भी सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि कैंप लगाने के बाद भी यदि कोई बच्चा आधार कार्ड बनाने से छूटता है तो संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री का मानदेय रोका जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने विद्युत वंचित क्षेत्रों में जनरेटर की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने सुपरवाइजरों को मंगलवार तक रोस्टर तैयार कर अगले 15 दिन में छूटे सभी बच्चों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग में रजिस्टर्ड जिन पेंशन धारकों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उनके आधार कार्ड ब्लॉक में उपलब्ध सूची के अनुसार बनाने को कहा। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, सीडीपीओ निर्मला अंसारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा, सीएससी के जिला मैनेजर प्रकाश चंद्र आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने सोमवार को कलक्ट्रेट में राजस्व अभिलेखागार अनुभाग और हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने पटल सहायकों को अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटलाइजेशन के लिए अभिलेखों की स्केनिंग कर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बंदोबस्ती फील्ड अभिलेखों का निरीक्षण किया और राजस्व अभिलेखों कक्ष का निरीक्षण करते हुए रोजाना की रिपोर्ट अपडेट करने को कहा। राजस्व अनुभाग के निरीक्षण के दौरान पटल सहायक दिनेश खेतवाल, मंगल सिंह बजेठा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed