{"_id":"57bc99564f1c1bcc59d4faf9","slug":"base-hospital-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मोड के खिलाफ अनशन पर अडिग लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मोड के खिलाफ अनशन पर अडिग लोग
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
सरकार चलाए सरकारी अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
तहसील परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन में मंगलवार को भगवत सिंह देवली, रोहित सिंह देवली बैठे, जबकि समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, चंदू ऐठानी, नारायण कपकोटी, बलवंत, भीमा ने अनशनकारियों के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन
आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलनकारियों ने शासन, प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कहा कि कपकोट क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहद पिछड़ा है। सरकार को इस अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल का दर्जा देना चाहिए।
विज्ञापन
बेस अस्पताल बनने से यहां की लाखों की आबादी को उपचार के लिए बागेश्वर, अल्मोड़ा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दोहराई है।