{"_id":"5799a28d4f1c1bd56021ea87","slug":"bankers-hundred-percent-based-on-the-accounts-may-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकर्स शत प्रतिशत खातों को आधार लिंक कराएं: डीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकर्स शत प्रतिशत खातों को आधार लिंक कराएं: डीडीओ
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
बैंकर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बैंकर्स से कहा कि वह अगली बैठक तक शत प्रतिशत खातों को आधार लिंक करा लें। इस काम में लापरवाही नहीं बरती जाए। वह मनरेगा के तहत श्रमिकों की रजामंदी प्रपत्रों को आधार लिंक संबंधी बैठक की समीक्षा कर रहे थे। विकास भवन में डीडीओ डॉ. कुमार ने बैंकों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित बैंकर्स को निर्धारित अवधि तक खातों को आधार लिंक करने के कड़े निर्देश दिए। रजामंदी प्रपत्र को आधार लिंक कराने में आ रही परेशानियों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इसके निराकरण के लिए बैंकर्स और बीडीओ को निर्देशित किया। बैठक में जानकारी दी गई कि बागेश्वर ब्लाक में 10287 रजामंदी प्रपत्र प्राप्त हुए, इसमें से विभिन्न बैंकों को 9935 प्रपत्र भेजे गए। बैंकों ने इसमें से कुल 7224 रजामंदी प्रपत्रों को आधार लिंक किया है।
विज्ञापन
गरुड़ ब्लाक में 7723 रजामंदी प्रपत्र प्राप्त हुए, इसमें से विभिन्न बैंकों ने 6024 प्रपत्र रजामंदी प्रपत्र आधार लिंक जबकि कपकोट ब्लाक में 8527 रजामंदी प्रपत्र प्राप्त हुए इसमें से बैंकों को उपलब्ध 4949 प्रपत्रों में से विभिन्न बैंकों ने कुल 1805 रजामंदी प्रपत्र ही आधार लिंक कराए हैं। बैठक में खंड विकास अधिकारी बागेश्वर संगीता आर्या, कपकोट बीसी पंत, गरुड़ गोविंद सिंह बोरा समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे।
विज्ञापन