फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bank personnel assaulting three accused arrested

बैंक कर्मी से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार 

Tue, 07 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 07 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने बैंक कर्मी से मारपीट करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के निर्देश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश कर रही है। 
बता दें कि शनिवार देर शाम यूनियन बैंक में कार्यरत बैंक कर्मी अनुव्रत पुरी की बाइक एक कार से टकरा गई थी।
आरोप है कि इसके बाद चार-पांच की संख्या में युवकों ने बैंक कर्मी का पीछा कर उसके आवास के पास हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक कर्मी को अस्पताल पहुंचाया। रविवार को बैंक कर्मी ने योगेश, नीरज, कुनाल और कमल के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को मारपीट के विरोध में शहर के सभी बैंक कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

साथ ही 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार सुबह मारपीट के आरोपी नीरज सिंह, कमल और योगेश को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस चौथे नामजद आरोपी कुनाल की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed