फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   bank Fraud in Bageshwar

बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले 62 हजार रुपये वापस दिलाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
bank Fraud in Bageshwar
बागेश्वर। बमराड़ी निवासी एक दंपती के खाते से धोखाधड़ी कर साइबर ठगों ने 62 हजार रुपये उड़ा लिए थे। साइबर क्राइम सेल ने मामले में कार्यवाही करते हुए पीड़ित दंपती को उनके रुपये वापस दिला दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्तूबर को बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बमराड़ी निवासी हरिकिशन तिवाड़ी ने पुलिस को सूचना दी कि रवाईखाल स्थित एसबीआई शाखा में उसका और उसकी पत्नी शांति देवी का खाता है। बताया कि दोनों के खाते से अलग-अलग समय पर साइबर ठगों ने 62 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर साइबर क्राइम सेल प्रभारी एसआई कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सबंधित मामले में आवश्यक पत्राचार कर उपरोक्त व्यक्ति के खाते में 62 हजार रुपये वापस दिला दिए हैं। खाते में रुपये वापस आने पर हरिकिशन ने पुलिस अधीक्षक और साइबर क्राइम सेल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed