फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bank and ATM were crowded on Monday

सोमवार को बैंक और एटीएम में लगी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Bank and ATM were crowded on Monday
बागेश्वर के एबीआईआई शाखा में सोमवार को लगी लोगों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सोमवार को बैंकों में ग्राहकों की खासी भीड़ लगी रही। लोगों ने दूर-दराज से आकर बैंक संबंधी काम निपटाए। बैंकों के एटीएम में भी लोगों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

बैंकों में एक अप्रैल को कामकाज नहीं हुआ। दो अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद थे। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले तो बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। दिनभर बैंकों में उपभोक्ताओं का आना-जाना लगा रहा। एसबीआई शाखा में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। सुबह से लोग बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़ दिखे। इसके अलावा पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, एचडीएफसी, कैनरा आदि बैंकों में भी उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। बैंकों के एटीएम में भी रकम निकालने के लिए भी लंबी कतारें लगी थीं। कई एटीएम में आधे दिन के बाद कैश खत्म हो गया, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed