{"_id":"f0c138dd61f5c4354dd5aaff96b8c09a","slug":"bajirut-parents-with-baby-sitting-on-the-sit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजीरौट में अभिभावकों संग फिर धरने पर बैठे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजीरौट में अभिभावकों संग फिर धरने पर बैठे बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कालेज बाजीरौट की तीन मांगों को लेकर ग्रामीणों का यहां चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार दसवें दिन भी जारी रहा। गुस्साए अभिभावकों ने प्रधानाचार्य का घेराव किया।
विज्ञापन
बच्चों ने बुधवार को फिर से कक्षाओं का बहिष्कार करके अभिभावकों के साथ धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने शासन और शिक्षा विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगा कर आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आंदोलन स्थल विद्यालय परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन ने विद्यालय का इंटर में उच्चीकरण किया, लेकिन अभी तक न तो शिक्षक भेजे और न भवन और चहारदीवारी का भी निर्माण कराया।
विज्ञापन
इस कारण बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। शिक्षकों की तैनाती की मांग की तो सत्ताधारी दल के लोग आंदोलन को राजनीतिक चश्मे में देखने लगे हैं।
बच्चों ने कहा कि वह रोजाना विद्यालय जाते हैं शिक्षकों के बगैर पढ़ाई ठप है। उन्होंने सत्ताधारी दल के लोगों से कहा कि वह जितना समय आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं उतना समय शिक्षकों की तैनाती में लगाएं तो उनका भविष्य संवर जाएगा।
क्रमिक अनशन में गणेश चंद्र जोशी, घनश्याम भंडारी, हरीश जोशी और मोहन चंद्र जोशी बैठे। समर्थन में राम सिंह धपोला, मोहन यिंह धपोला, दीप चंद्र जोशी, पूरन चंद्र जोशी, राजन राम, सुरेश जोशी और अशोक भंडारी बैठे।