फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bagnath Cricket Club

Bageshwar News: बागनाथ क्रिकेट क्लब ने 48 रन से जीता उद्घाटन मैच

Wed, 15 Mar 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 15 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bagnath Cricket Club
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में क्रिकेट लीग का उद्घाटन करतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद - फोटो : बागेश्वर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में क्रिकेट लीग का उद्घाटन करतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद

विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में स्व. पदम सिंह बघरी जिला सीनियर क्रिकेट लीग शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में बागनाथ क्रिकेट क्लब ने कर्म्याल किक्रेट एकेडमी को 48 रन से हराया। प्रतियोगिता में जिले के चार क्रिकेट क्लबों से 60 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। जिनमें से 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

बुधवार को खेले गए पहले मैच में बागनाथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 242 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक भाकुनी ने 76 और विजय गैड़ा ने 40 रन बनाए। कर्म्याल एकेडमी की ओर से सुशांत ने तीन और देवेंद्र बोरा ने दो विकेट झटके। जवाब में कर्म्याल क्रिकेट एकेडमी की टीम मनोज मेहता के 74 रनों के बावजूद 194 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सुशांत ने 31 रन बनाए। बागनाथ क्लब की ओर से भाष्कर जोशी ने चार और आकाशदीप ने दो विकेट लिए। मैच के अंपायर हिमांशु तिवारी और सुमन रहे।
विज्ञापन



इससे पूर्व जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अनुराधा पाल और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। एसोसिएशन की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र परिहार ने बताया कि पहली बार मैच का सीधा प्रसारण किया जा रहा है जिसे लोग मोबाइल पर देख सकते हैं। वहां विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली, प्रायोजक प्रताप सिंह बघरी, क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडेय, सचिव रमेश दानू, सह सचिव प्रदीप गढि़या, सदस्रू कमल बिष्ट, रमेश लोहनी, नवीन रावल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed