फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bagnath Club in Volleyball and Stadium B in Hockey

वॉलीबॉल में बागनाथ क्लब और हॉकी में स्टेडियम बी रही विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bagnath Club in Volleyball and Stadium B in Hockey
बागेश्वर में हॉकी प्रतियोगिता में जूझते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिन खेल दिवस पर खेल विभाग की ओर से डिग्री कॉलेज मैदान में पुरुष वर्ग की ओपन वॉलीबॉल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बागनाथ क्लब ने वॉलीबॉल और स्टेडियम बी की टीम ने हॉकी प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेताओं को खेल विभाग की ओर से ट्रॉफी और पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

विश्व खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी महेंद्र सिंह परिहार ने किया। उन्होंने पहले खेले गए वॉलीबॉल मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया। वॉलीबॉल के छह लीग मुकाबले खेले गए। बागनाथ क्लब और स्पोर्ट्स क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बागनाथ क्लब की टीम ने स्पोर्ट्स क्लब की टीम को 13-25,25-11,33-31,25-24 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता में कुल पांच मैच खेले गए। स्टेडियम ए और बी की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम बी की टीम ने प्रियांशु के दो और शुभम, हिमांशु के एक-एक गोल की बदौलत चार गोल किए। स्टेडियम ए की टीम ने भी शानदार खेल दिखाया, लेकिन टीम केवल दो ही गोल कर सकी और 4-2 से मैच और प्रतियोगिता हार गई। टीम की ओर से ललित और नीरज ने एक-एक गोल दागा। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण किया। जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर मोहन चंद्र उप्रेती, गुंजन बाला, जुबैद अहमद, किरन नेगी, संजीव खेतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed