फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar's Priya selected in Uttarakhand's Kabaddi team

Bageshwar News: उत्तराखंड की कबड्डी टीम में बागेश्वर की प्रिया का चयन

Wed, 31 Jan 2024 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 31 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar's Priya selected in Uttarakhand's Kabaddi team
प्रिया टाकुली ​खिलाड़ी
बागेश्वर। जिले की कबड्डी खिलाड़ी प्रिया टाकुली का उत्तराखंड की जूनियर कबड्डी टीम में चयन हुआ है। वह राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से खेलेंगी।
विज्ञापन




जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव गणेश धपोला ने बताया कि प्रिया प्रदेश की बालिका वर्ग की जूनियर कबड्डी टीम में चयनित होने वाली जिले की एकमात्र खिलाड़ी हैं। विगत दो और तीन दिसंबर को कोटद्वार में हुई राज्य स्तरीय कबड्डी में प्रिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था जिसके आधार पर उसे प्रदेश की टीम में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में एक से चार फरवरी तक होना है। प्रिया भी टीम के साथ प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई है। मूल रूप से कपकोट तहसील के मुनार गांव की रहने वाली प्रिया वर्तमान में पंडित बीडी पांडेय बागेश्वर से बीए कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, दिनेश मेहता आदि ने प्रिया को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed