{"_id":"5894bf3e4f1c1b313de84a45","slug":"bageshwar-voter-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम मतदान वाले बूथों में मतदान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम मतदान वाले बूथों में मतदान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में मतदाता जागरूकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। स्वीप टीम ने शुक्रवार को कम मतदान प्रतिशत वाले बागेश्वर के बघर बूथ में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। टीम के सदस्यों ने इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्वीप टीम के सदस्यों ने जीआईसी बघर में जागरूकता रैली, गोष्ठी का आयोजन किया। सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर बघर क्षेत्र में रैली निकाली, आगामी 15 फरवरी को बूथ पर जाकर लोगों से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में स्वीप टीम के जिला समन्वयक आलोक पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. हरीश दफौटी, उमेश जोशी, गोपाल प्रसाद, संतोष वर्मा, दिग्विजय कुमार, महावीर प्रसाद, ललित मोहन तिवारी, मातवर सिंह, त्रिलोक सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र बघरी, केदार सिंह फर्त्याल आदि थे।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी देने वाले जैनकरास क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। स्वीप टीम के समन्वयक आलोक पांडेय ने बताया कि जिन बूथों में पिछले चुनावों में कम मतदान हुआ था, उन बूथों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
