फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar, teacher training began in Kapkot

बागेश्वर, कपकोट में सेवारत शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Wed, 20 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Wed, 20 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar, teacher training began in Kapkot

सर्व शिक्षा अभियान की ओर से बागेश्वर, कपकोट में ब्लाक स्तर पर प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूलों के सेवारत शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। शिक्षा अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों से प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से लेने को कहा। बताया कि प्रशिक्षण बच्चों को बेहतर बनाने में काम आते हैं।

विज्ञापन


बागेश्वर ब्लाक के प्राइमरी स्कूल गाड़गांव में शिविर का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभवों का लाभ कक्षा कक्ष तक ले जाने को कहा। प्रशिक्षण प्रभारी बीआरसी सह समन्वयक प्रताप कबडोला ने शिक्षकों को रुचिकर शिक्षा के माध्यम से बच्चों को प्रतियोगी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर विक्रम पिल्खवाल, कृष्ण अवतार पांडे ने कहा कि प्रशिक्षण कक्षा तीन से पांच तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए लाभकारी है। उधर बीआरसी कपकोट के सभागार में शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रघुराज मेहरा ने किया। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षण की बारीकियों को भलीभांति समझकर उसका लाभ बच्चों तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अनुरूप खुद ढलें। बच्चों को भी ढालें। उप शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य नेबच्चों के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया। बच्चों को आसान तरीके से अधिक ज्ञानवान, प्रतियोगी बनाने के लिए प्रशिक्षण सफल होगा। बीआरसी समन्वयक नीमा वर्मा ने संचालन किया।

बताया कि प्राइमरी के शिक्षकों को स्वच्छता, भाषा, गणित जबकि जूनियर के शिक्षकों को स्वच्छता, विज्ञान, गणित विषय का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों से समय प्रबंधन पर ध्यान देने को कहा।


वहां मास्टर ट्रेनर दयाल चंद्र जोशी, धीरेंद्र जोशी, हेमंत जोशी, गोकुलानंद, हेमंत जोशी, चंद्रा गढ़िया, कलावती जोशी, सुरेश पांडे, कुलदीप कर्म्याल, गणेश पांडे, कमलेश कुमार, शांति आर्या, लीला टम्टा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed