{"_id":"57f9312a4f1c1bcd40270639","slug":"bageshwar-students-bang-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के विद्यार्थियों का देहरादून में धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के विद्यार्थियों का देहरादून में धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के विद्यार्थियों का देहरादून में धमाल
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। देहरादून में छह, सात अक्तूबर को आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में जीजीआईसी ऐठाण (कपकोट) की छात्राओं ने पहला स्थान पाया जबकि दृश्य कला में जीआईसी सलानी के बच्चों ने दूसरा स्थान पाया। ऐठाण की छात्राओं ने मासी क फूल... गीत गाया।
विज्ञापन
बालिकाओं ने अपने सुमधुर कंठ और लस्का ढस्का के साथ गीत गाया तो उत्सव में मौजूद लोग अपनी जगह पर थिरकने को मजबूर हो गए। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के जिला संदर्भ व्यक्ति हेम चंद्र जोशी ने बताया कि ऐठाण की टीम अब अगले महीने में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होगी।
विज्ञापन
बच्चों का मार्गदर्शन जीजीआईसी ऐठाण की प्रवक्ता नीतू रावत, जीआईसी सैलानी के सहायक अध्यापक हरीश दफौटी, टीम प्रभारी जीआईसी मंडलसेरा के प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र धपोला, नगर स्थित जीआईसी के प्रवक्ता डॉ. राजीव जोशी ने किया।
विज्ञापन
बच्चों को मिली इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेंद्र जोशी ने खुशी जताई है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
