फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar student award

कांडा की गरिमा ने बढ़ाया राज्य का गौरव

Mon, 01 Feb 2016 12:10 AM IST
गणेश उपाध्याय/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
गणेश उपाध्याय/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 01 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar student award

 भारत स्वच्छ अभियान के तहत कराई गई राज्य स्तर की निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कांडा में 11वीं की होनहार छात्रा गरिमा साह ने ऐसा निबंध लिखा कि उसे राज्य में पहला स्थान मिला।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिछले दिनों देहरादून में अपने निवास पर आयोजित समारोह में उसे वीर माधो सिंह भंडारी राज्य स्वच्छता गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। यह होनहार छात्रा रोजाना आठ घंटे पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करती है। उसे मिले इस पुरस्कार से कॉलेज अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


स्वजल परियोजना ने दिसंबर में स्कूल, कॉलेज स्तर पर भारत स्वच्छ अभियान को लेकर बच्चों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज कांडा की 11वीं की छात्रा गरिमा साह के निबंध ने जिला, राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 निबंध में गरिमा ने ‘स्वच्छता का अभियान जाग रहा हिंदुस्तान’, ‘स्वच्छता हमारा मान तुम करना इसका सम्मान’ आदि के प्रेरणादायक स्लोगन से निबंध लेखन में जान फूंक दी। चयन समिति को गरिमा का लिखा निबंध भा गया। स्वजल परियोजना की चयन समिति ने गरिमा का नाम वीर माधो सिंह भंडारी राज्य गौरव पुरस्कार के लिए चुना।

 27 जनवरी को मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उसे प्रशस्ति पत्र, आकर्षक शील्ड, सात हजार रुपये भेंट किये। सीएम ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गरिमा ने पांचवीं की पढ़ाई शिशु मंदिर से की है जबकि हाईस्कूल परीक्षा जीजीआईसी कांडा 2015 में 70 प्रतिशत अंकों से पास की है।

उसके पिता बसंत लाल साह कांडा पड़ाव में व्यवसायी हैं जबकि माता गीता देवी गृहिणी हैं। छोटा भाई कक्षा 10, बहन आठ की पढ़ाई कर रही है। उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्य शिवप्रसाद आर्य, शिक्षकों, माता-पिता को दिया है।

इंटर कॉलेज कांडा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिवप्रसाद आर्य ने वीर माधो सिंह भंडारी राज्य स्वच्छता गौरव पुरस्कार से सम्मानित कक्षा 11वीं की छात्रा गरिमा साह को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गरिमा ने निबंध में राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है


बच्चों से होनहार छात्रा से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन लोबियाल ने किया। वहां विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र नगरकोटी, पीटीए अध्यक्ष उमाकांत कांडपाल, विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे। इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र जोशी आदि ने गरिमा को मिले पहले पुरस्कार पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed