{"_id":"578d2d854f1c1b6137c4c686","slug":"bageshwar-sought-in-infrastructure","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा में मांगी मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा में मांगी मूलभूत सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में मांगी मूलभूत सुविधाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला मुख्यालय का मंडलसेरा क्षेत्र तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। 2012-13 में आपदा से हुई क्षति का मुआवजा प्रभावितों को नहीं मिला है। मार्गों का सुधार न करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात में घरों में पानी घुस रहा है। पक्के रास्ते तक नहीं हैं। लोगों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे मंडलसेरा के ग्रामीणों ने डीएम को जलभराव की समस्या से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि दुमगाड़ गधेरा, कुंती गधेरा, भनार गधेरा से मंडलसेरा के जीतनगर, बनखोला, भनार, पूर्व सीएमओ कॉलोनी में जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार बताने के बाद भी निकासी का प्रबंध नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
बरसात में कच्चे रास्तों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। हजारों की आबादी इस समस्या से जूझ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि दो अगस्त तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो शासन, प्रशासन के खिलाफ पीपलचौक में धरना दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में हर्षदेव सिंह, मगेंद्र राम, खीम राम, गंगा देवी, नारायण राम, त्रिलोक राम, जैंत राम, सुंदर कुमार, राधा डसीला, कुंती देवी, रमेश गिरी, नवीन जोशी, राजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन