फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar received continuous rains for 28 hours

बागेश्वर में लगातार 28 घंटे तक हुई बारिश, कांडा के नाघरमाजिला में आवासीय मकान ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar received continuous rains for 28 hours
बागेश्वर के तल्ला बिलौना में खतरे की जद में आया नवीन चंद्र का मकान। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में मंगलवार की सुबह 8 बजे से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तक लगातार 28 घंटे तक हुई बारिश से तमाम जगह भूस्खलन हो गया। कांडा के डोलगांव के नाघरमाजिला में नंदन राम पुत्र प्रेम राम का मकान सुबह 9 बजे क्षतिग्रस्त हो गया। जिला मुख्यालय के बिलौना समेत तमाम जगह मकान और बिजली के पोल खतरे की जद में आ गए। गरुड़ में 45 एमएम, कपकोट में 42.5 एमएम और बागेश्वर में 40 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के कारण सरयू और गोमती उफान पर आ गई हैं।
विज्ञापन

बारिश से जिला मुख्यालय के बिलौना में दीवान सिंह असवाल का मकान खतरे की जद मे आ गया। उक्त स्थान पर पानी की निकासी के लिए नाला बनाया जा रहा है। जिससे मकान के साथ ही बिजली का एक पोल खतरे में आ गया है। लोगों ने सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। तल्ला बिलौना में भूस्खलन होने से नवीन चंद्र पुत्र बची राम के मकान के नीचे भूस्खलन होने से मकान के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। भूस्खलन से मंडलसेरा उत्तरी वार्ड निवासी निवासी बाली राम पुत्र कमल राम का मकान भी खतरे की जद में आ गया है। मंडलसेरा उत्तरी वार्ड की पार्वती देवी पत्नी किशोर राम के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई है। काफलीगैर के विनसर निवासी चंदन प्रसाद पुत्र नंदन प्रसाद का आंगन ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी, ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने कांडा के नाघरमाजिया में क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया। प्रभावित व्यक्ति को राहत सामग्री वितरित की। अधिकारियों को मुआवजा देने के कहा है। कांडा बारिश के कारण तमाम जगह जलभराव हो गया है। उधर, कांडा के तल्ला धपोली को जाने वाला पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। कांडा-जेठाई मोटर मार्ग की दीवार क्षतिगग्रस्त होने से नौला क्षतिग्रस्त हो गया है। तल्ला धपोली के भूपेंद्र सिंह के मकान को खतरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed