{"_id":"586a9b9b4f1c1b0b52158ae2","slug":"bageshwar-preparing-uttarayani","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी मेला आकर्षक झांकियों के साथ शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी मेला आकर्षक झांकियों के साथ शुरू होगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में उत्तरायणी की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मकर संक्रांति पर लगने वाला बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों के साथ शुरू होगा। मंच पर दिन में स्थानीय कलाकार तो शाम को नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
उत्तरायणी मेला समिति की बैठक में 13 जनवरी से शुरू होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मेलाध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि इस वर्ष भी मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। तय हुआ कि मेले की शुरुआत झांकियों के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बाहर से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। मंच पर शाम को बाहर के कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। दिन में स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा। स्कूली बच्चे भी प्रस्तुति देंगे। बैठक में मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
मेले की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सांस्कृतिक समिति के संयोजक जयंत सिंह भाकुनी, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, पंकज पांडे, पुनीत साह, दीप जोशी, नवीन साह, प्रकाश जोशी आदि थे। इधर मेले की तैयारियां जोरों पर सरयू में एक अस्थायी पुल बनाया गया है।
बागेश्वर। इस साल उत्तरायणी मेले के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों से नजर रखेगी। नुमाइशखेत, घाट सहित सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त भी करेगी।
बागेश्वर। बागेश्वर में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले में बाहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मकर संक्रांति के दिन स्नान के लिए एक दिन पहले ही कुमाऊं सहित गढ़वाल से लोग यहां आते हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए मेला समिति 20 अलग-अलग स्थानों पर अलाव जलाएगी।