फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar police helped people in lockdown

लॉकडाउन में लोगों की मददगार बनी बागेश्वर पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar police helped people in lockdown
पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इस जिले में कोरोना काल में पुलिस असल मित्र की भूमिका में दिखाई दी। लॉकडाउन के दौर में सभी पुलिस थाने और फायर स्टेशन के भोजनालयों को असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए खोल दिया गया था। पुलिस थाने के भोजनालयों को सार्वजनिक भोजनालय बनाने वाला बागेश्वर पहला जिला बना।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल की पहल पर पुलिस थानों और फायर स्टेशन के भोजनालय में लॉकडाउन में फंसे बाहरी लोगों और जरूरतमंदों को हर रोज दो समय भोजन कराया जाता था। अनलॉक वन से पहले जिले में 2796 लोगों को पुलिस थाने के भोजनालयों में भोजन कराया गया। इसके अलावा 5537 परिवारों को राशन और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। पुलिस के कार्यों को देखते हुए समाज के तमाम जागरूक लोगों और संगठनों ने भी पुलिस को जरूरतमंदों की मदद के लिए राशन और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। एसपी की पहल पर ठेली लगाने वाले 20 लोगों को घर चलाने के लिए आर्थिक मदद दी गई। पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों ने मास्क बनाए। 5460 लोगों को सैनिटाइजर और मास्क भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

गर्भवतियों को अस्पताल, मरीजों के घर में पहुंचाई दवा
बागेश्वर। लॉकडाउन में प्रत्येक थाने में एक पुलिस वाहन का उपयोग एंबुलेंस की तरह किया गया। इस दौरान 12 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाया गया। 50 लोगों के घर में पुलिस ने दवा पहुंचाई। डेढ़ सौ मरीजों को थाने के वाहन से अस्पताल लाया गया। 24 वरिष्ठ नागरिकों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चार लोगों के ऑपरेशन में मदद की गई। वहीं पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 का कोविड हेल्पलाइन नंबर की तरह प्रयोग किया। ब्लड डोनेशन में भी जिले की पुलिस अव्वल रही।

लॉकडाउन के दौर में लोगों का भी भरपूर साथ मिला, तभी पुलिस लोगों की मदद कर पाई। लॉकडाउन के दौर में करीब चार सौ लोगों की काउंसिलिंग कराई गई, ताकि लोग आत्महत्या जैसे कदम न उठाएं। पुलिस हमेशा जनता की मदद के लिए तत्पर रहेगी। - रचिता जुयाल पुलिस अधीक्षक बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed