फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ???? ??? ?? ???? ?? ??? ?????

सरयू घाट से नहीं उठ रही गंदगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
???? ??? ?? ???? ?? ??? ?????
बागेश्वर के सरयू घाट पर एकत्रित कूड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरयू घाट पर नदी के आस-पास गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। सरयू बगड़ से लेकर श्मशान तक चारों ओर गंदगी फैली है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नगर का मुख्य स्थल होने के बावजूद भी यहां सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बागनाथ वार्ड के तहत आने वाले सरयू घाट पर फैली गंदगी समय पर साफ नहीं की जा रही है। सरयू बगड़ से लेकर घाट तक जगह-जगह कूड़ा फैला है। बागनाथ मंदिर के पास होने के कारण उक्त स्थल पर खासी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

आम लोगों के साथ ही पर्यटक भी यहां घूमने के लिए आते हैं। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से इस स्थान पर लोगों का बैठना दूभर हो गया है। नगर का मुख्य स्थल होने के बाद भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने बताया कि यहां रोजाना सफाई नहीं हो रही है। शव लेकर श्मशान आने वाले लोग भी गंदगी से परेशान हैं। शव को जलाने से पहले उन्हें आस-पास फैली गंदगी को साफ करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी टीम के साथ सरयू घाट पर सफाई करने गए थे। उनके द्वारा सफाई भी की गई लेकिन मौजूदा समय में उक्त स्थल पर गंदगी बिफरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed