फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar me Putala phoonka

कांगेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar me Putala phoonka
बागेश्वर में राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महिला उत्पीड़न के आरोपों में घिरे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ कार्रवाई न होने से कांग्रेसी भड़क उठे हैं। कांग्रेसियों ने एसबीआई तिराहे पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर एकत्र कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के दबाव में विधायक नेगी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि पीड़ित महिला ने विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। यहां तक महिला ने उसकी बच्ची और विधायक का डीएनए टेस्ट करने की भी मांग की है। कार्रवाई के बजाय इस प्रकरण को घुमाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, महामंत्री बालकृष्ण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरज कोरंगा, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, प्रदेश सचिव कवि जोशी, सांसद प्रतिनिधि महेश पंत, भगवत रावल, ललित बिष्ट, गौरव पाठक, जगदीश पांडे, अंकुर उपाध्याय, जीत राम, बहादुर सिंह बिष्ट, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, इंदिरा पांडेय, रिजवान खान, कुंदन गोस्वामी, ईश्वर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed