फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar in the grip of drugs

नशे की गिरफ्त में बागेश्वर: पांच साल में पकड़ी 119 किलो चरस, स्मैक तस्करी के 58 मामलों में 64 लोगों को दबोचा

Wed, 06 Dec 2023 03:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Dec 2023 03:50 PM IST
सार

पिछले पांच साल में बागेश्वर में 119 किलो 187 ग्राम चरस पकड़ी गई है। वहीं इस दौरान स्मैक तस्करी के 58 मामले सामने आए। पुलिस और सामाजिक संगठनों के नशे के खिलाफ जागरूकता और अभियान के बावजूद जिले में नशा तस्करी बढ़ती ही जा रही है। 

विज्ञापन
Bageshwar in the grip of drugs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक और साहसिक पर्यटन के लिए विख्यात बागनाथ की नगरी की नई पहचान नशे के गढ़ के रूप हो रही है। पुलिस विभाग के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। पिछले पांच साल में बागेश्वर में 119 किलो 187 ग्राम चरस पकड़ी गई है। वहीं इस दौरान स्मैक तस्करी के 58 मामले सामने आए। पुलिस और सामाजिक संगठनों के नशे के खिलाफ जागरूकता और अभियान के बावजूद जिले में नशा तस्करी बढ़ती ही जा रही है। 2023 में अब तक 13 किलो 160 ग्राम चरस पकड़ी जा चुकी है। 
विज्ञापन


एसपी कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार इन पांच सालों में चरस तस्करी के 89 मामले सामने आए। 90 आरोपी पकड़े गए। पिछले पांच साल में अब तक स्मैक तस्करी के 58 मामलों सामने आए। 216.63 ग्राम स्मैक के साथ 64 आरोपी पकड़े गए। 
विज्ञापन


चरस और स्मैक तस्करी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।अक्सर देखा गया है कि उत्तरायणी के मेले के दौरान चरस तस्करी के मामले बढ़ते है। पूर्व में मेले में सामान बेचने के लिए आए बाहरी व्यापारियों की संलिप्तता सामने आई है। इस पर विशेष नजर रखी जाएगी। -अक्षय प्रह्लाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन


चरस तस्करी के लिए कुख्यात हुआ कपकोट

जिले का कपकोट चरस तस्करी के लिए कुख्यात हो चुका है। जिले में जो भी चरस पकड़ी जाती है, वह कपकोट क्षेत्र से आती है। चरस तस्करी के सबसे अधिक मामले कपकोट में ही पकड़े जाते हैं। जो मामले जिला मुख्यालय या अन्यत्र पकड़े जाते हैं, इन मामलों में भी कपकोट से ही चरस लाए जाने की बात सामने आती है। 

साल दर साल पकड़ी गई चरस
वर्ष     2019    21 किलो 645 ग्राम
वर्ष     2000    41 किलो 24 ग्राम
वर्ष     2021    11 किलो 359 ग्राम
वर्ष     2022    31 किलो 999 ग्राम
वर्ष 2023 (अब तक)  13 किलो 160 ग्राम

साल दर साल पकड़ी गई स्मैक 
वर्ष     2019    16.59 ग्राम
वर्ष     2020    77.42 ग्राम
वर्ष     2021    78.62 ग्राम
वर्ष     2022    10 ग्राम
वर्ष     2023    34 ग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed