{"_id":"5766f0b34f1c1b515911d207","slug":"bageshwar-in-property-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पहुंचा संपत्ति विवाद का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पहुंचा संपत्ति विवाद का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में संपत्ति का विवाद
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। नगर के नुमाइशखेत निवासी दो परिवारों के संपत्ति विवाद का मामला एक बार फिर थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान काटने के साथ ही वाद का निपटारा नहीं होने तक किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
रविवार को थाना पहुंचे एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि जिस मकान में वह रहता है, उसके दोमंजिले की हालत जीर्णशीर्ण हो गई है। वह मकान को सुधारना चाहता है, लेकिन संजय कन्नौजिया उसे भवन की मरम्मत नहीं कराने दे रहा है। संजय कन्नौजिया ने भी अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा।
विज्ञापन
उसका कहना था कि मकान का बैनामा उसके नाम पर है और वह स्वयं मकान के प्रथम तल में रहता है। ऐसे में कोई दूसरा कैसे भवन में निर्माण कार्य करा सकता है। पुलिस ने मामले में धारा 107/116 के तहत चालान काटकर मामला एसडीएम कोर्ट में भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि इनका पूर्व में भी शांति भंग में चालान किया जा चुका है। दोनों का संपत्ति विवाद चल रहा है। एजाज अहमद को फिलहाल कमरे में अस्थाई दरवाजा लगाने को कहा गया है। रविवार को इस मामले में जमीला बेगम, शांति देवी, कविता दफौटी, प्रेमा उपाध्याय, मोहनी पिलख्वाल आदि महिलाओं ने थाने पहुंचकर पुलिस से विवाद का निपटारा करने की मांग की।