{"_id":"9b711ec66e750cc1598caad0285cc281","slug":"bageshwar-gym-parking-will-garuda-district-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर मेें जिम, गरुड़ में पार्किंग बनाएगी जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर मेें जिम, गरुड़ में पार्किंग बनाएगी जिला पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 24.24 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया। जिला पंचायत अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए नई दुकानों का निर्माण करेगी। बागेश्वर के कत्यूर बाजार में जिम, गरुड़ में मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष हरीश ऐठानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चर्चा के बाद वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 24 करोड़, 24 लाख, 36 हजार 658 रुपए का बजट पारित किया गया। जिला पंचायत के कौसानी स्थित आवास गृह को हाइटेक बनाने के लिए यहां इंटरकाम लगाने की सहमति बनी। ग्रामीण बाजारों से कूड़े का निस्तारण करने के लिए वाहन खरीदने का निर्णय लिया गया। बैठक में आय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
तय हुआ कि आय बढ़ाने के लिए जिला निधि की 50 प्रतिशत राशि राष्ट्रीय बचत में निवेश की जाएगी। बैजनाथ में जिला पंचायत की भूमि पर मल्टी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। बागेश्वर कत्यूर बाजार में महिलाओं और पुरुषों के लिए जिम का निर्माण होगा। कत्यूर बाजार में जिला परिषद की दुकानों के ऊपर दूसरे माले (दो मंजिल) का निर्माण किया जाएगा। ऐठानी ने जिले के विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में भाजपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने जिला पंचायत पर ठेकों के आवंटन में मनमानी करने, कमीशन खोरी बढ़ाने, संविदा के पदों पर चहेतों को रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बाद में जिला पंचायत कर्मी मंगल सिंह बिष्ट, काफलीगैर दुघर्टना के मृतकों को श्रद्धंाजलि दी गई। अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने संचालन किया। बैठक में सदस्य गोपाल राम, मनोज कुमार, जानकी मेहता, गीता देवी, नारायण सिंह रौतेला, भागीरथी देवी, बहादुर राम, जितेंद्र मेहता, शिव सिंह, पुष्पा कोरंगा, गोदावरी आर्या आदि ने भाग लिया।