{"_id":"62bc98f95b0dc96c6f630c25","slug":"bageshwar-gets-6-new-pradhan-bageshwar-news-hld4674869159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के छह ग्राम पंचायतों को मिले प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के छह ग्राम पंचायतों को मिले प्रधान
विज्ञापन
बागेश्वर के खुनौली में नव निर्वाचित प्रधान का स्वागत करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/गरुड़। बागेश्वर जिले में ग्राम प्रधानों के छह रिक्त पदों पर चुनाव संपन्न हो गया है। बुधवार को मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
छह सीटों पर पड़े मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। बागेश्वर ब्लॉक के खुनौली में प्रधान पद पर 158 मत प्राप्त कर नवीन चंद्र कांडपाल विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेखर बचखेती को 104 मतों से पराजित किया। शेखर बचखेती को मात्र 58 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी हेमंत कुमार को 33 ही मत मिल पाए। सुंदिल ग्राम पंचायत में 64 मत प्राप्त कर हरीश चंद्र विजयी हुए हैं। दूसरे प्रत्याशी बलवंत सिंह को 43 मत मिले। छाती में 91 मत प्राप्त कर रेनू कनवाल विजयी रहीं। दूसरे प्रत्याशी नंदा बल्लभ को 52 मत मिले। बागेश्वर के निर्वाचन अधिकारी केडी जोशी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
कपकोट विकासखंड की जारती सीट पर 272 मत प्राप्त कर कविता प्रधान चुनी गई हैं। दूसरे प्रत्याशी भूपाल सिंह को 183 मत मिले। कपकोट के आरओ केेस रावत ने विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र दिया। गरुड़ विकासखंड के विनखोली में देवेंद्र नाथ गोस्वामी प्रधान चुने गए। उन्हें 183 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण सिंह को 42 मत मिले। गरुड़ की कटारमल सीट पर हरीश चंद्र भट्ट विजयी रहे हैं। उन्हें 199 और अन्य प्रत्याशी भगवान सिंह को 156 मत मिले। विजयी प्रधानों को गरुड़ के आरओ त्रिलोक सिंह भाकुनी ने जीत का प्रमाणपत्र दिया। विजयी प्रधानों के समर्थकों ने प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर जुलूस निकाला। निर्वाचित प्रधानों ने गांव के विकास के लिए पूरी लगन के साथ कार्य करने का संकल्प प्रकट किया है।